कृषिक्राइम

धड़ल्ले से खरीदी जा रही अमानक धान अमानक धान खरीदने के बदले पैसे लेता हुआ कर्मचारी वीडियो में हुआ कैद

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । मंशानुसार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से पूरे प्रदेश में धान की उपज खरीदी जा रहीं है। वही दमोह जिले की सेवा सहकारी समिति रोंड के सर्वेयरों द्वारा व्यापारियों की अमानक धान पैसा का लेनदेन कर धड़ल्ले से खरीदी जा रही और बिना परीक्षण कर ट्रालियां सीधे मां वेयर हाउस सिमरी में खाली कराई जा रही है। जानकारी अनुसार सेवा सहकारी समिति रोड के केंद्र प्रभारी एवं सर्वेयरो द्वारा हजारों क्वांटल अमानक धान खरीद कर जमकर धांधलेबाजी की गई है। जिससे शासन को करोड़ों की क्षति पहुंचाई जा रही है। वही धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने वाले प्रशासनिक अमले की अनदेखी पर भी सवालिया निशान लगाया जा रहा है कि धान उपार्जन केंद्र पर जब इतनी बड़ी मात्रा में हजारों क्वांटल अमानक धान खरीदी जा रही है,तो अधिकारियो के निरीक्षण में यह बात सामने क्यो नही आई। वही खरीदी केंद्र रोड में बुधवार को जब मीडिया कर्मी पहुंचे,तो समिति का एक कर्मचारी व्यापारी से पैसे लेते हुए कैमरे में कैद हो गया। इससे स्पष्ट है कि समितियों द्वारा पैसे लेकर बड़े पैमाने पर अमानक धान खरीदी जा रही है,जिसके बाद भी अधिकारियो द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।

Related Articles

Back to top button