मध्य प्रदेश

अंतर्वेद पंचायत का मामला प्रत्याशी ने धांधली की शंका के तहत पुनः मतगणना की मांग

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ढीमरखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंतर्वेद के चुनाव में लापरवाही का नजारा सामने आया है। खास बात है कि ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रथम चरण का मतदान का समय सुबह 7 बजे से 3 बजे का रखा गया था किन्तु तकरीबन 10 बजे रात तक वोटिंग चालू की गई थी। समय न बढ़ाते हुए 3 बजे गेट में ताला लगा दिया गया था इसके बावजूद भी सरपंच प्रत्याशी गोकर्ण मिश्रा द्वारा वोटरों को पीछे के रास्ते से पोलिंग बूथों पर पहुंचाया गया था । इन्हीं कारणों से रात्रि 10 बजे तक मतदान चला।
पीठासीन अधिकारी की लापरवाही के चलते सरपंच के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी गोकर्ण मिश्रा व उसके साथियों के द्वारा अधिकारी पर दबाओं बनाते नजर दिखाई दिये। जिसके चलते मतदान केंद्र में लापरवाही बरती गई है। पीठासीन अधिकारी ने प्रत्याशियों रमेश पांडे को गुमराह करते हुए बताया गया कि विवादित स्थिति बनने के कारण वोटिंग लेट चालू हुई है इसलिए मतगणना जनपद स्तर पर की जायेगी। अधिकारियों ने गुमराह किया तो प्रत्याशी रमेश पांडे अपने साथियों के साथ अपने अपने घर चले गये। इसका फायदा उठाते हुए अधिकारियों की मिली भगत से सरपंच पद के प्रत्याशी गोकर्ण उर्फ पंकज मिश्रा ने रात्रि तकरीबन 4 बजे मतगणना करवाकर सरपंच पद का दावा किया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव में हुई घोर गड़बड़ी की शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर से की गई है कि अंतर्वेद की पांचों पोलिंग बूथों की पुनर्मतगणना कराईं जावे अन्यथा उग्र आंदोलन करने में विवष हो जायेंगे
इस संबंध में विकासखंड निर्वाचन अधिकारी प्रियंका नेताम ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है जांच कराई जाएगी पुनर मतगणना का प्रावधान 24 घंटे के अंदर रहता है बाद में की गई दावा पत्तियों में पुनः मतगणना का कोई प्रावधान नहीं है

Related Articles

Back to top button