दो पक्षों में जमीन विवाद में हंगामा: खेत में लेटी महिलाओं पर ट्रैक्टर चढ़ाने का दावा, Video वायरल

रायसेन। रायसेन में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हंगामा खड़ा हो गया। खेत में लेटी महिलाओं के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का दावा किया जा रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बोला जा रहा है कि महिलाओं पर यह लोग ट्रैक्टर चढ़ा रहे हैं। हालांकि इस Viral वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं।
मामला रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के किनगी गांव का बताया जा रहा है। खेत में दो महिलाएं लेटी हुई है। वहीं एक ट्रैक्टर है और कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडा लिए हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि खेत में लेटी महिलाओं पर ट्रैक्टर चढ़ाया गया।
यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में शिकायत दर्ज की गई है। सुल्तानपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही इस पूरी घटना की जांच पड़ताल में शुरू कर दी है। पुलिस का कहना जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।



