अटल ब्यौहार को सामान्य प्रशासन समिति का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के विभिन्न समितियों के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है । इसी तारतम्य में कांग्रेस नेता अटल ब्यौहार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सामान्य प्रशासन समिति का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है ।
स्मरण रहे की जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान के सरपंच अटल ब्यौहार कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता है उनकी लगन और मेहनत को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने सामान्य प्रशासन समिति में अटल ब्यौहार को सामान्य प्रशासन का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है । इसी कड़ी में बड़वारा विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित कार्यों के लिए सलाहकार भी नियुक्त किए हैं । जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रविंद्र बाजपेई, ठाकुर मकरंद सिंह, सुनील सिंह बघेल व जगन्नाथ प्रसाद गौतम को विधायक ने सलाहकार समिति में नियुक्त किया है । इनकी नियुक्ति में मौजीलाल पौराणिक, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सुखदेव चौरसिया, जमुना प्रसाद तिवारी, वंश रूप चौरसिया, जागेश्वर सोनी, शैलेंद्र पौराणिक, स्वतंत्र चौरसिया, विराट पांडे, सिद्धार्थ दीक्षित, सतीश गौतम, विजय दुबे, अतुल चौरसिया, परशुराम मिश्रा, अजनाभ त्रिपाठी, लकी बाजपेई, सत्तू सोनी, कपिल चौरसिया, शंकर बर्मन आदि कांग्रेश कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया ।



