धार्मिकमध्य प्रदेश

150 ब्राम्हण बालकों का हुआ उपनयन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । करौंदी स्थित महर्षि महेश योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ आश्रम में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में यहां रहकर वैदिक शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 150 ब्राम्हण बालकों का पूर्ण वैदिक विधि विधान से उपनयन संस्कार हुआ।
इस दौरान समूचा वातावरण वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ । विधिवत पूजन उपरांत उपनयन संस्कार ग्रहण करने वाले ब्राम्हण बालकों ने आहुतियां दी। इस अवसर पर सभी ब्राम्हण बालकों को आश्रम परिवार की ओर से वस्त्र आदि प्रदान किए गए । कार्यक्रम में आश्रम प्रभारी अरविंद सिंह, सहप्रभारी रतिभान सिंह, रामदरश यादव सहित समस्त आश्रम परिवार के अलावा ब्राम्हण बालकों के परिजनों की भी उपस्थिती रही ।

Related Articles

Back to top button