मध्य प्रदेश

अनवरत साधना पथ के पथिक, राम धुन प्रभात फेरी मण्डल

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर साईंखेड़ा में अलसुबह जब लोग अलसाये बिस्तर की आगोश में सोए हुए होते हैं, प्रभात की उस शुभ मंगल बेला में भगवन नाम का कानों में रस घंटा घड़ियालों की सुमधुर धुन के साथ जागृत कर देता है।
यह पुनीत कार्य नगर की राम धुन प्रभात फेरी जो लगभग आधी सदी से आंधी, तूफान, गर्मी, ठंड ,बरसात के बावजूद निरंतर जारी रखें हुए है। कोई भी आपदा कभी मंडल के इन सत संकल्पियो के आड़े नहीं आती। नगर में लगभग 3 किलोमीटर भ्रमण के बाद समापन के समय ही सूर्य देव इन को आशीर्वाद देने निकलते हैं ।

Related Articles

Back to top button