मध्य प्रदेशराजनीति
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष का सिलवानी आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

सिलवानी। राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा का अल्प प्रवास पर सिलवानी नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू के प्रतिष्ठान पर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने सांसद रजनीश अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी, जिला मंत्री संदीप शर्मा, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पूर्व पार्षद नीरज नेमा, भाजपा मीडिया प्रभारी राधेश्याम साहू, पप्पू विक्रम सोनी, जय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



