अभिजीत कुमार रंजन के खिलाफ शिकायतों पर NHRC सख्त, DGP से मांगा कार्रवाई प्रतिवेदन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में AIG पद पर अटैच अभिजीत कुमार रंजन के विरुद्ध की गई शिकायतों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है । जबलपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत शिकायतों पर सुनवाई करते हुए आयोग ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ।
आयोग ने अपने निर्देश में पुलिस महानिदेशक से शिकायतों के संबंध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन दो सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है । इस आदेश के बाद मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में मामले को लेकर हलचल बढ़ गई है ।
अब देखना होगा कि आयोग के निर्देशों के बाद पुलिस मुख्यालय स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है और निर्धारित समय-सीमा में आयोग को क्या प्रतिवेदन सौंपा जाता है ।



