मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत पिंडरई पाजी में लोगो ने दिखाए विकास यात्रा को काले झंडे, पुलिस ने रोका विरोध करने से

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेंदूखेड़ा मुख्यालय से 7 किलोमीटर ग्राम पंचायत पाजी पिडरई में दिनाक 14 फरवरी 23 को विकास यात्रा को काले झंडे दिखाए गए। आज दोपहर बाद जब मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा जब ग्राम पाजी पिडरई पहुची तो लोग नारे लगाते हुए रोड पर आ गए।और कहने लगे कि हम किसी से भीख नही हक माग रहे हैं। विरोध कर रहे लोगो का कहना था कि हमारी पीएम आवास योजना की किस्तें नही आई है इसलिये हम इस यात्रा का विरोध कर रहे हैं। ग्राम की अधिकतर महिलाएं विरोध प्रदर्शन मर अग्रणी रही थी लगभग 65 लोग विरोध को प्रदर्शित कर रहे थे। लोगो का कहना था कि आवास की किश्तों के अलावा कई कार्यो में लीपा पोती पँचायत के द्वारा की गई है।जनपद सदस्य पाल ने बताया कि विधायक जब अंदर थे को गाँव के आदमी एवं महिलाएं एवम 7 बच्चे रोड पर काले झंडे लेकर आ गए और विकास विरोधी नारे लगाने लगे तभी वहां मौजूद पुलिस बल ने काले झण्डे लोगो से जबरजस्ती छुड़ाए, वहां SDM, तहसीलदार सासन प्रशासन सभी की मौजूदगी में पुलिस द्वारा लोगो को विरोध करने से रोका।जो की गलत है, जब लोगो को बोट देने का अधिकार है तो विरोध करने का भी अधिकार हैं। दुर्गा सिंह ठाकुर, मलखानसिंह ठाकुर, भूरा सिंह, देवेंद्र सिंह, किसन, परसु देलन, बड़ी लाल आदि कुल 64 लोगो ने एक आवेदन के माध्यम से विधायक के सामने अपने समस्या आवास की बाकी किस्तें, पानी, मजदूरी आदि समस्याओं के निराकरण हेतु पेश किया।

Related Articles

Back to top button