मध्य प्रदेश

भारी बरसात से तबाही, भरभरा कर गिरा कच्चा मकान मासूम सहित दो की मौत 5 घायल

रिपोर्टर : ब्रजेश कुशवाहा
साईखेडा । साईखेडा विकास खंड के ग्राम रम्पुरा के कटाई मौहल्ला में कल रात करीब 11-11:30 बजे एक कच्चा मकान नामदेव परिवार का रात्रि में बरसात के दौरान भर-भरा कर गिर गया जिसमें सो रहे नामदेव परिवार के 7 लोग दबे गये जिनमें घटना स्थल पर युवा बब्लू/गनेश राम नामदेव 19 की बर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई और मासूम बालिका कुमकुम/पवन नामदेव 6 बर्ष की अस्पताल लाते वक्त रास्ते में मौत हो गई और अन्य 5 घायल पवन/गनेशराम नामदेव 37 वर्ष, मां नर्मदी बाई /गनेशराम नामदेव पत्नी 55 वर्ष, नीतू /पवन नामदेव 30 वर्ष, विनायक/पवन नामदेव 13 वर्ष और आकाश /पवन नामदेव 5 घायल अवस्था में जिंदगी और मौत के बीच गाडरवारा अस्पताल में संघर्ष कर कर रहे। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल अस्पताल और घटना स्थल पर गाडरवारा एसडीएम कलावती ब्यावरे, तहसीलदार आकाश दाहाडे, गाडरवारा एसडीओपी, साईखेडा थाना प्रभारी प्रकाश पाठक, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि नारायणसिंह पटेल, सचिव देवेन्द्र विश्वकर्मा और ग्राम वासी घटना स्थल पर पहुंचे। ग्राम वासियों ने अपने निजी वाहनों से घायल को अस्पताल पहुंचाया। गाडरवारा एसडीएम ने तत्काल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता परिजन को सौंपी और शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि शीघ्र देने का आश्वासन दिया।
इस संबंध समाजसेवी ब्रजेंद्र सिंह कुशवाहा ने एसडीएम कलावती व्यावरे से बात की तो उन्होंने बताया कि मृतको को 4-4 लाख रूपए की राशि और घायल और परिजन को कुल 8-10 लाख रूपए की उपलब्धता कराई और कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने दुघर्टना पर गहन दुःख व्यक्त किया। प्रशासनिक अमले का तत्काल घटना स्थल और अस्पताल पर पहुंचने पर समाजसेवियों द्वारा सराहना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button