दुर्गा वाहिनी को मजबूत एवं सक्रिय करने जिला संयोजिका ने उठाया कदम, हर गांव में होंगी दुर्गा वाहिनी की बहने
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका मुस्कान सिंह ठाकुर के द्वारा एक नई पहल का आगाज किया गया है। जिसमें जिला संयोजिका द्वारा गांव गांव जाकर हर घर से दुर्गा वाहिनी बहनों को सजग एवं समर्थ बनाने हेतु कदम उठाया गया है । हाल ही में दुर्गा वाहिनी संयोजिका के द्वारा केरल स्टोरी को लेकर दुर्गा वाहिनी की बहनों के साथ केरला स्टोरी को दिखाकर बहनों को मजबूत करने एवं उन्हें समर्थ बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें अधिक से अधिक संख्या में बहनों को द केरला स्टोरी मूवी देखने का अवसर मिला था। मुस्कान सिंह ठाकुर द्वारा एक समन्वय बैठक की गई बैठक जिन्ना पिपरिया के हनुमान मंदिर में की गई। सबसे पहले बैठक में माँ दुर्गा पूजन एवं स्वागत किया गया । बैठक के दौरान उद्बोधन करते हुए जिला संयोजक मुस्कान सिंह ठाकुर द्वारा सभी को उपदेश देते हुए बताया गया कि अब हर बहनों को स्वयं निर्भर एवं सजग रहना होगा । यह काम हम सब संगठित होकर पूर्ण रूप से कर सकते हैं इसलिए आप सभी से आग्रह है कि आप सब इस संगठन में जुड़कर एकता का परिचय देते हुए क्षेत्र को बता दें कि हम बहने एक हैं और खुद पर निर्भर है हमारा संकल्प सेवा सुरक्षा और संस्कार है, हम खुद को और साथ ही देश को सुरक्षित कर पाएंगे.. इस दौरान रुचि तिवारी, साक्षी सेन, सुभी दहिया, प्रिंशी सिंह, सुनीता प्रज्ञा तिवारी, सिवानी सालू रजक, शालनी सेजल, शाक्षी बर्मन, रुपा ठाकुर एवं आदि बहने उपस्थित रही ।



