बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की धरपकड़ शुरू

अभियान चलाकर सड़क पर बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाहनों को थाने भेजने के साथ ही करी चालान कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देश पर नगर की पुलिस यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने व बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाले वाहनों पर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई कर रही है। इस पहल से सड़क हादसों पर नियंत्रण व कानून पालन को बढ़ावा मिलेगा नगर की पुलिस सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है। पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। जिसमें बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्ती की जा रही है। ऐसे वाहनों को तुरंत पकड़ कर थाना ले जाकर चालान किया जा रहा है। हाल ही में चलाए गए इस अभियान में दर्जनों बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाले वाहनों की पहचान कर उन्हें थाने में जमा किया गया। थाना परिसर के सामने से लेकर नया बस स्टैंड एवं मुख्य मार्ग पर अभियान चला कर रोड पर से निकलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई वाहन मालिकों में हड़कंप मचा रहा।
एसआई संदीप पवार ने बताया की यातायात नियमों को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।



