मध्य प्रदेश
सडक उखड़ी, आवागमन में बाधक बना गड्ढा

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग 26 से मढी जाने वाले मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना गड्ढा ने विकराल रूप धारण कर लिया है जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है इसके साथ ही आसपास की सड़क भी काफी खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है यदि समय रहते गड्डे को नहीं भरा गया और उखड़ी सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो भविष्य में आवागमन में काफी कठिनाई उत्पन्न हो सकती है इस संबंध में नागरिकों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के संबंधित अधिकारियों का ध्यान कई बार आकृष्ट किया है लेकिन अफसरशाही की चलते गड्डा नहीं भरा जाना काफी चिंता का विषय बना हुआ है शासन प्रशासन इस ओर शीघ्र ध्यान दें।



