मध्य प्रदेश
भाजपा नेता के पिता के निधन से छाया शोक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भाजपा नेता समाजसेवी विमल कुमार जैन के पिता गुलाबचंद जैन का निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक छा गया। उनका अंतिम संस्कार उनके ग्राम पिपलिया पाठक में किया गया ।अंतिम यात्रा में सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर मोक्ष प्राप्ति की कामना की।



