अरविंद सिंह ठाकुर का राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैम्पीयनशिप में चयन
बेगमगंज । नगर के उप जेल में प्रहरी के पद पर पदस्थ अरविंद सिंह ठाकुर का चयन राष्ट्रीय मास्टर एथेलेटिक्स चेम्पियनशिप में हुआ है जो मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे । उक्त दौड़ प्रतियोगिता 14 फरवरी से 18 फरवरी तक कोलकत्ता (प. बंगाल) में आयोजित हो गई ।अरविंद सिंह ठाकुर के चयन होने से नगर में खुशी की लहर है।
वर्तनान में अरविंद सिंह ठाकुर उप जेल बेगमगंज में प्रहरी के पद पर पदस्थ रहते हुए पूर्व मे़ स्टेट चैपियनशिप में दो गोल्ड मेडल, 42 वीं राष्ट्रीय मास्टर ऐथेलेटिक्स चैमपियनशिप जो चेन्नई में आयोजित हुई थी उसमें प्रदेश को दो रजत पदक दिला चुके है इसके अतिरिक्त अरविंद सिंह ठाकुर ने 2006 में सागर से भोपाल बिना रुके 210 किमी दौड़ने का रिकार्ड भी बनाया था।
इसके अलावाअरविंद सिंह ठाकुर क्षेत्र के उन युवाओ को जो पुलिस, आर्मी, वनरक्षक, जेल प्रहरी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें शारीरिक शिक्षण निःशुल्क देते है । इनसे प्रशिक्षण पाकर कई विद्यार्थी आर्मी मै भर्ती भी हो चुके है।
अरविंद सिंह ठाकुर के चयनित होने पर एसडीएम अभिषेक चौरसिया, एसडीओपी सुनील कुमार वरकरे, तहसीलदार एनएस परमार, नायब तहसीलदार अताउल्लाह खान, टीआई राजपाल सिंह जादौन, जेलर कमल किशोर कोरी, जेल स्टाफ के मार्को बाबू, प्रहरी अजय राज, युवा खेल समन्वयक सुभाष रैकवार पीटीआई आरजी नेमा, विक्रम सिंह ठाकुर ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।



