मध्य प्रदेश

मौन रहकर दी शहीदो को श्रद्धांजली

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पुरानी पैंशन बहाली संगठन के नेतृत्व में पुलवामा आतंकी हमले की चतुर्थ वर्षगांठ पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम शहीद स्तंभ पर आयोजित किया गया जिसमे सभी अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
सभी ने शहीद सैनिकों के दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और पुरानी पैंशन की मांग को दोहराया। सरकार से अपील की 2004 के बाद से नियुक्त सभी कर्मचारियों के सभी विभाग में पुनः पुरानी पैंशन योजना लागू की जाए।
इस अवसर पर अशोक शर्मा, प्रदीप सोनी, ऋषिराज शर्मा, रामकृष्ण पांडे, विनय शर्मा, जगभान ठाकुर, प्रताप ठाकुर, चंद्रेश लोधी, राजकुमार परासर, कमल आठ्या, शिवनारायण पाराशर, मुकेश पटेल, गजेंद्र दुबे, नीरज पांडे, अभिलाष खरे, पवन दुबे, भरत ठाकुर, बाबूलाल लोधी, प्रदीप पांडे, डॉ जितेंद्र तोमर व अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button