राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर नहीं बने यात्री सुविधाओं के केंद्र

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोर लाइन पर लम्बी दूरी की यात्रा करने वाले अपने यात्री वाहनो के यात्रियो, तीर्थ यात्रियो को जो इस नवनिर्मित कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के मार्ग पर निर्माण के उपरांत प्रत्येक 50 किलोमीटर की दूरी पर यात्रियो की नैसर्गिक मूलभूत सुविधाओ के अन्तर्गत होटल भोजनालय विश्रामालय पेयजल, सुलभ कंप्लेक्स, शौचालय, मूत्रालय एवं यात्रियों की अन्य सुविधाओं को देखते हुए विभिन्न प्रकार के सुविधा केंद्र बनाये जाने की घोषणा की गई थी फोरलाइन सडक बने दसको वर्ष हो चुके है लेकिन अभी तक कही भी उक्त सुविधा केन्द्र नही बने है परिणाम स्वरूप लम्बी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियो को अपने वाहन सडक किनारे खडे कर पेशाब व शौच क्रिया झाडियो अथवा खुले मे मजबूरीवश जाना पड रहा है बारबार ध्यानाकर्षण के बावजूद राष्टीय राजमार्ग प्राधिकरण अभी भी कुभ्भकर्णी निद्रा मे सो रहा है इसमे वह देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को धता बताता हुआ दिखाई देता है भारत सरकार इस ओर शीध्र ध्यान दे।



