क्राइम

उत्कृष्ट विद्यालय के लेखापाल को लोकायुक्त ने 20 हजार लेते पकड़ा

सिवनी। उत्कृष्ट विद्यालय के लेखापाल को आवेदक की पेंशन प्रकरण तैयार करवाने एवं पीपीओ जारी करवाने के एवज में 25 हजार की मांग की गई थी। लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ उत्कृष्ट विद्यालय के लेखापाल रंगे हाथ धराए।
निरंजन सिंह बघेल पिता नन्हेलाल बघेल उम्र 62 वर्ष निवासी लोनिया जिला तहसील सिवनी से लेखापाल शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बरघाट जिला सिवनी के द्वारा संतोष कुमार उईके रुपए की मांग की गई थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त को कि जिस पर जबलपुर लोकायुक्त टीम ने सोमवार को बीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा।
ट्रैप दल में निरीक्षक श्रीमती सुरेखा परमार, निरीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक भूपेंद्र दीवान व ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button