मध्य प्रदेश
MP Election : छात्र बोले हम जरुर करेंगे मतदान
सिलवानी। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा शत प्रतिशत मतदान, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को लेकर मतदाताओं के बीच जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहे। नगर में स्थित शासकीय महाविद्यालय में मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा शपथ पत्र एवं संकल्प पत्र भरे गए। इस मौके पर मतदान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा, वरिष्ठ प्राध्यापक मनोहरलाल कोरी, डॉ. रामानुज रघुवंशी, प्रतिभा डेहरिया, राघवेंद्र सिंह राजपूत सहित कालेज स्टॉफ छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



