मध्य प्रदेश
असहाय गरीबों को ठंड से मिली राहत : समिति ने किया जरूरतमंद 200 लोगों को कपड़ों का वितरण
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । बरेली नगर में साहित्यिक गतिविधियों में अपना योगदान देने वाली निराला साहित्य परिषद समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपना योगदान दे रही है। निराला साहित्य जन कल्याण परिषद पहले से ही क्षेत्र के असहाय गरीब और जरूरतमंदों को हर साल सर्दी के मौसम में कपड़ों का वितरण करती है।
इसी क्रम में समिति ने गांव पनागर और नयागांव में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को वस्त्र बांटे। इस दौरान लगभग 200 लोगों को आवश्यकतानुसार कपड़ों का वितरण किया गया।जिसमें पैंट शर्ट, साड़ी, कंबल, जरकिन, स्वेटर, टोपा, मफलर सहित छोटे-छोटे बच्चों को बांटे।
इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।



