पोड़ी खुर्द बस स्टैंड में स्थापित माँ जगत जननी की प्रतिमा, नवरात्रि की धूम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान l समीपी ग्राम पोड़ी खुर्द में नवरात्रि पर्व में दुर्गा पंडालों में माँ भगवती की प्रतिमा स्थापित की गई l पोड़ी खुर्द बस स्टैंड में स्थापित दुर्गा प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है दुर्गा पंडाल में आकर्षित विधुत साज सज्जा, झांकी आकर्षण का केंद्र है l दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि रामलीला मंचन के माध्यम से कलाकारों द्वारा प्रचारित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अदार्शो पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं l आज रामलीला मैदान में धनुष यज्ञ, परसराम- लक्षमन संवाद की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा की जाएगी l दुर्गोत्सव समिति के सुनील पटेल, पुरुषोत्तम (अनुज टेंट हाउस) पटेल, आशीष पटेल, अनिल पटेल (पूर्व सरपंच ), रामगोपाल रजक, हल्केराम सैनी, नीलेश पौराणिक, रोशन चौहान, मारू श्रीवास, मुन्नीलाल पटेल, कन्हैया, पवन, एवं रामलीला कमेटी के अमित बाजपेयी, बृज बिहारी बाजपेयी, सोनेलाल, सुरेश सभी ने क्षेत्रीय जनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

