मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना निष्क्रिय रहने से यात्रियो मे असन्तोष, शीघ्र व सतत चालू रखने की मांग

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । प्रदेश के वृध्दजनो के लिये संचालित अति महत्वाकांक्षी व पुण्य लाभ अर्जन की मुख्य मंत्री तीर्थ दर्शन योजना के फिलहाल स्थगित रहने से तीर्थ यात्रा से वंचितो ने शासन के प्रति असंतोष व्यक्त किया है।
बता दें की अपने जीवन काल मे मंहगाई व आर्थिक तंगी के कारण भारतवर्ष के तीर्थ स्थानो के दर्शन नही कर पाने वाले ऐसे साठ वर्ष से ऊपर की उम्र वालो के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम से प्रदेश मे संचालित मुख्य मंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ जरुरत मंदो को मिलने से इसका सीधा पुण्य लाभ प्रदेश के मुख्य मंत्री व उनकी सरकार को भलीभांति मिल रहा है ऐसे तीर्थ यात्री जो अब तक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ ले चुके है वह सुखद सुरक्षित व आरामदेह तीर्थ दर्शन रेल यात्रा का विवरण एक दूसरे को सुना सुना कर मुख्य मंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रचार प्रसार करने मे नही चूक रहे है कुछ समय से प्रदेश की उक्त मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के निष्क्रिय रहने से तीर्थ दर्शन यात्रा की वाटजोह रहे उम्रदराज लोगो ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डा मोहन यादव से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुन सक्रिय करने की मांग की है जिससे वंचित व प्रतिक्षारत वयोबृध्दजन इसका लाभ ले सके ।



