मध्य प्रदेश

आखिर नही बचाया जा सका विधान सेन को, रेकस्यू टीम को रात ढाई बजे मिली लाश

पर्यटक स्थल महादेव पानी में 3 बच्चे बहने के दौरान दो बचा लिया था

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी

रायसेन । भोपाल रायसेन मार्ग पर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित पर्यटक स्थल महादेव पानी के पास गोपी घाट के रपटे पर अचानक आये बारिश के पानी में 3 बच्चे वह गए तो मौके पर मौजूद लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया है तो वही एक 15 वर्षीय विधान सेन को रेस्क्यू टीम ने ढूंढ निकाला। लेकिन 15 वर्षीय विधान सेन को बचाया नहीं जा सका। मृतक को देर रात लगभग ढाई बजे रेस्क्यू करके ढूंढ निकाला गया है।
रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पर्यटक स्थल महादेव पानी के पास गोपी घाट के रपटे पर नहाते समय अचानक तेज बारिश का पानी आने से 3 बच्चे बह गए लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्काल रेस्क्यू करते हुए दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया तो वही एक नाबालिक बच्चा विधान सेन पानी में बह गया जिसको मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम देर रात तक लगभग 15 साल के नाबालिक विधान की तलाश में लगी रही रात और बारिश तेज होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, फिर टीम ने अपने प्रयास जारी रखे।
वही भोपाल से विधान के साथ घूमने आए अभिषेक ठाकुर ने बताया कि हम तीन दोस्त भोपाल से महादेव पानी घूमने आए थे नहाते समय अचानक तेज पानी आ गया जिसमें हम तीनों ही लोग बहने लगे तो मैंने और मेरे एक अन्य साथी शुभम सोनी को मौजूद लोगों ने निकालकर जान बचा ली लेकिन हमारे एक मित्र विधान सेन पानी के बहाव में बह गया है।
वही एसडीएम मुकेश सिंह ने कहा कि हमें एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली है मौके पर समस्त विभागों की टीम पहुंची और बच्चे की तलाश लगातार की गई और को देर रात लगभग ढाई बजे रेस्क्यू करके ढूंढ निकाला गया है। लेकिन 15 वर्षीय विधान सेन को बचाया नहीं जा सका।

Related Articles

Back to top button