मध्य प्रदेश
वंदे भारत ट्रेन में आग, सभी यात्री सुरक्षित
रिपोर्टर : देवेंद्र तिवारी
भोपाल । भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में आग लगी। सोमवार को सुबह रानी कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई वंदे भारत की सी 14 बोगी में कुरवाई स्टेशन के पास बैट्री से आग लग गई।
सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। आग बुझाने दमकल पहुंच गई हैं।



