आचार्य श्री का 52 वा आचार्य पदारोहण एवं पिच्छिका का परिवर्तन समारोह संपन्न
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
अभाना । दमोह जिले के आभाना मे चातुर्मास कर रही आर्यिका 105 मृदुमति माताजी व आर्यिका निर्णय मति माताजी का भव्य पिच्छिका परिवर्तन एवं माता जी के सानिध्य में आचार्य श्री का 52 वा आचार्य पदारोहण दिवस मनाया गया। दिगंबर जैन मंदिर अभाना से से भव्य शोभायात्रा निकाली गई समाज के सभी लोग मंदिर जी से शास्त्र जी को लेकर कार्यक्रम स्थल सुमितराज वेयर हाउस प्रांगण पहुँचें।
कार्यक्रम में मंच पर विराजमान आर्यिका संघ को शास्ञ भेंट किये वेयरहाउस प्रांगण में बने आचार्य श्री के स्वर्ण महोत्सव कीर्ति स्तंभ में पिच्छिका व कमंडल राकेश पालंदी दमोह द्वारा स्थापित किए गए इसके बाद आचार्य विद्यासागर जी महा मुनिराज जी की पूजन व 52 दीपों के द्वारा महाआरती की गई। पहले दीपक से आरती करने का सौभाग्य डा. शिरीष जैन परिवार को प्राप्त हुआ इसके बाद आचार्य श्री जी का 52 वा आचार्य पदारोहण के उपलक्ष में सकल समाज अभाना के द्वारा आचार्य श्री का चित्र अनावरण किया गया उसके बाद अभाना समाज की बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं के द्वारा सुंदर नाटिका प्रस्तुत की गई माता जी को नई पिच्छिका भेंट करने का सौभाग्य सकल समाज अभाना के द्वारा प्रदान की गई वह माता जी की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य अशोक कुमार, अक्षय कुमार, अनीता सिंघई सेमरा वाले परिवार ने प्राप्त किया । निर्णयमति माता जी की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य विनोद सिघई, शोभा सिंघई ने पाया, सुधीश कुमार चौधरी के वेयरहाउस प्रांगण में हुए कार्यक्रम का संचालन दमोह के नवीन निराला द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में सकल जैन समाज अभाना के अलावा दमोह से कुंडलपुर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघाई वर्तमान अध्यक्ष कुंडलपुर कमेटी चंद्रकुमार सराफ रतनचंद जैन घाटपिपारिया, भीषम जैन सागर समाज अध्यक्ष भानु सराफ सुकुमाल सिंघई विनोद मलैया आशीष जैन सहित सकल जैन समाज अभाना के लोग सम्मिलित हुये।



