आजादी के बाद पहली बार भोपाल साहू समाज को कांग्रेस द्वारा विधायक टिकट
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
भोपाल। भोपाल जिले में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आजादी के बाद पहली बार साहू समाज को कांग्रेस पार्टी के द्वारा विधायक टिकट दी गई, देश के आजाद होने के बाद आज तक भोपाल जिले में निवासरत तेली समाज की 10% आबादी को पहली बार विधानसभा का टिकट देकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस अति पिछड़ी जाति को सम्मान दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की द्वितीय सूची में भोपाल की गोविंदपुरा सीट से साहू समाज के जिला अध्यक्ष रविन्द्र साहू झूमर वाला को विधानसभा की टिकट देकर साहू समाज को गौरवान्वित किया है। समाज के वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस पार्टी के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया है। भोपाल जिले के साहू समाज ने इसको एक उत्सव के रूप में मनाते हुए पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार भाई रविन्द्र साहू झूमर वाले को हज़ारों कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर पुष्प गुच्छ भेट कर ढोल बाजे के साथ टिकट मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस खास अवसर पर तेली पुरुषोत्तम गुप्ता एडवोकेट, प्रवीण साहू (बरखेड़ी अध्यक्ष), विनोद साहू (घोड़ा निक्कास अध्यक्ष), अनिल साहू अकेला, सुरेश साहू, जगदीश साहू (जे.पी.), संजय साहू कंट्रोल, जगदीश साहू गब्बर, हर्ष गुप्ता एडवोकेट, हेमराज साहू क्रांतिकारी, चंदनसिंह साहू, पूनम साहू, नेमीचंद साहू, रमेश साहू, संजय साहू, संतोष राज साहू, सहित शहर के विभिन्न स्थानो से आए हुए हजारो सामाजिक कार्यकर्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



