साहू समाज ने कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सिलवानी। शुक्रवार को नगर साहू समाज के बैनर तले छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम महाराज गंज में साहू समाज की महिला के साथ दबंगों ने बेहरमी से मारपीट कर बलात्कार किया जिसको लेकर तहसीलदार डाॅ. हर्ष विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम महाराज गंज की साहू समाज की महिला के साथ दबंगों ने बेहरमी से मारपीट की बल्कि इन दरिंदो ने दरिंदगी की हद पार करते हुए महिला के साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया। ज्ञापन सौंपकर समाज द्वारा पुलिस से आरोपियों के मकान ध्वस्त किये जाने एवं कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में साहू समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस दौरान नगर अध्यक्ष श्याम साहू, जगदीश साहू, हरिसेवक साहू, रामगोपाल साहू, रघुवीर साहू, मोहन साहू, प्रवीण साहू, लखन साहू, प्रदीप साहू, नीलेश साहू, दीपेन्द्र साहू, सौरभ साहू, शिवकुमार साहू, दीपक साहू आदि मौजूद रहे।



