10 हजार की घूस मांगने वाले पटवारी पर लोकायुक्त ने की कार्यवाही
विधवा महिला के नामांतरण व फोती के लिये की थी मांग
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सीमा क्षेत्र सिहोरा तहसील के मझगवा का मामला आया सामने । विधवा महिला से पटवारी ने मागी घूस-लोकायुक्त ने की कार्यवाही ।जाँच अधिकारियो ने मीडिया को बताया कि सिहोरा तहसील अन्तर्गत आनेवाले क्षेत्र मझगवां में घूसखोर पटवारी द्वारा एक विधवा महिला से 20 हजार रुपये की मांग की थी । नामातरण व फोती के कागजात बनाने के लिए उसे इतना भी नहीं समझा कि विधवा महिला इतनी बड़ी रकम कहा से ला कर देगी । इस घटना को लेकर जाँच करने की मांग लोकायुक्त की गई । जिसकी जमीन की फौती और नामांतरण करने के कार्य को करने के लिए उसने लगभग 20 हजार रुपये की मांग कर ली, और घूस की पहली किस्त 10 हजार लेते अपने चेला के साथ रंगे हाथ लोकायुक्त की गिरफ्त में फंस गया।
लोकायुक्त को की शिकायत- इस बात की जानकारी शिकायतकर्ता जितेंद्र पटेल की बहन सीमा पटेल की शादी अरविंद पटेल निवासी ग्राम जुनवानी तह सिहोरा में की गई थी। आवेदक के जीजा अरविंद पटेल की दिनांक 24 अप्रैल 2023 को करेंट लगने से मृत्यु हो गई थी । जिनकी ग्राम जुनवानी में 1.23 हेक्टेयर कृषि भूमि है इनकी फौती नामांतरण करने के हेतु आवेदक की बहन द्वारा दिनांक 31जुलाई 2023 को लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था। पर पटवारी हल्का देवीदीन पटेल द्वारा उक्त कार्य करने के लिए 20,000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई । जिसका शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक को सह आरोपी शारदा पटेल निवासी कचनारी को पटवारी देवीदीन पटेल के कहने पर रिश्वत राशि प्रथम किश्त 10,000 रुपए ग्रहण करते ही रंगे हाथों पटवारी कार्यालय मझगवां में लेते धरें गये।
इस कार्यवाही में लोकायुक्त की टीम निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश बेहरा, उपनिरीक्षक शिशिर पांडेय एवं 4 सदस्यीय दल की टीम ने कार्यवाही की ।



