ज्योतिष

आज का पंचांग शनिवार, 26 नवम्बर 2022

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
शनिवार 26 नवम्बर 2022

शनि देव जी का तांत्रिक मंत्र – ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।
।। श्री हरि आप सभी का कल्याण करें ।।
☄️ दिन (वार) -शनिवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात शनिवार को पीपल वृक्ष में मिश्री मिश्रित दूध से अर्घ्य देने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। पीपल के नीचे सायंकालीन समय में एक चतुर्मुख दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी ग्रह दोषों की निवृति हो जाती है।
पुराणों में वर्णित है कि पिप्पलाद ऋषि ने अपने बचपन में माता पिता के वियोग का कारण शनि देव को जानकर उनपर ब्रह्म दंड से प्रहार कर दिया, जिससे शनि देव घायल हो गए। देवताओं की प्रार्थना पर पिप्पलाद ऋषि ने शनि देव को इस बात पर क्षमा किया कि शनि जन्म से लेकर 16 साल तक की आयु तक एवं उनके भक्तो को किसी को भी कष्ट नहीं देंगे। तभी से पिप्पलाद का स्मरण करने से ही शनि देव के प्रकोप से मुक्ति मिल जाती है।
शिवपुराण के अनुसार शनिवार के दिन पिप्पलाद श्लोक का या पिप्पलाद ऋषि जी के केवल इन तीन नामों (पिप्पलाद, गाधि, कौशिक) को जपने से शनि की पीड़ा शान्त हो जाती है ।
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022
🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ सायन दक्षिणायन
🌦️ ऋतु – सौर हेमन्त ऋतु
🌤️ मास – मार्गशीर्ष मास
🌘 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – तृतीया 19.28 PM तक तत्पश्चात चतुर्थी
🖍️ तिथि का स्वामी – तृतीया तिथि के स्वामी माँ गौरी और कुबेर देव जी है।
💫 नक्षत्र- मूल 14.58 PM तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा
🪐 नक्षत्र के स्वामी :- मूल नक्षत्र के देवता निॠति (राक्षस) एवं स्वामी केतु जी है ।
📢 योग : शूल – 01:14 ए एम, नवम्बर 27 तक गण्ड
प्रथम करण : तैतिल – 09:01 ए एम तक गर – 07:28 पी एम तक
द्वितीय करण : वणिज – 05:55 ए एम, नवम्बर 27 तक विष्टि
🔥 गुलिक काल : – शनिवार को शुभ गुलिक प्रातः 6 से 7:30 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – शनिवार को पूर्व दिशा का दिकशूल होता है यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से अदरक खाकर, घी खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -सुबह – 9:00 से 10:30 तक राहू काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया हैं।
🌞 सूर्योदय – प्रातः 06:52
🌅 सूर्यास्त – सायं 17:24
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:05 ए एम से 05:58 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:32 ए एम से 06:52 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:47 ए एम से 12:29 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 01:54 पी एम से 02:36 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:14 पी एम से 05:38 पी एम
🌃 सायाह्न सन्ध्या : 05:24 पी एम से 06:45 पी एम
💧 अमृत काल : 09:12 ए एम से 10:39 ए एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:42 पी एम से 12:36 ए एम, नवम्बर 27
☄️ शूल योग- रात 1 बजकर 14 मिनट तक
❄️ रवि योग – दोपहर 2 बजकर 58 मिनट से कल दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक
🚕 यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-जरूरतमंदों को काला कंबल दान दें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – विनोद कुमार दुग्गल – भारतीय राज्य मणिपुर तथा मिज़ोरम के राज्यपाल जन्म दिवस, राम शरण शर्मा – प्रसिद्ध इतिहासकार जयन्ती, विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस, विधि दिवस, राष्ट्रीय संविधान दिवस, नेशनल लॉ दिवस राष्ट्रीय दिवस, विश्व, अन्तरराष्ट्रीय दिवस, राष्ट्रीय दुग्ध दिवस राष्ट्रीय दिवस, मुस्लिम जमादिल अव्वल मासारंभ, मूल समाप्त
✍🏽 विशेष – तृतीया तिथि में नमक का दान तथा भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। तृतीया तिथि एक सबला अर्थात बल प्रदान करने वाली तिथि मानी जाती है। इतना ही नहीं यह तृतीया तिथि आरोग्यकारी रोग निवारण करने वाली तिथि भी मानी जाती है। इस तृतीया तिथि की स्वामिनी माता गौरी और इसके देवता कुबेर देवता हैं। यह तृतीया तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह तृतीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभफलदायिनी मानी जाती है।
🗣️ श्लोक : १.१.८(1.1.8) सूक्त
राज॑न्तमध्व॒राणां॑ गो॒पामृ॒तस्य॒ दीदि॑विम् । वर्ध॑मानं॒ स्वे दमे॑ ॥
हे अग्नि! तुम प्रकाशवान्‌, यज्ञ की रचना करने वाले और कर्मफल के द्योतक हो. तुम यज्ञशाला में बढ़ने वाले हो
🗼 Vastu tips 🗽
वास्तु के अनुसार बेडरूम में नीला रंग बेडरूम की दीवारों को नीले या हल्के नीले रंग से पेंट कराने से बेडरूम का माहौल शांत बनता है। यह दिन भर की भागदौड़ के बाद मन को सुकून देने वाला रंग है। वास्तु के अनुसार, नीले रंग के दरवाजे और फर्नीचर के साथ सफ़ेद रंग का पैटर्न कमाल का दिखाई देगा।
शांति के लिए नीला रंग वास्तु के अनुसार बेडरूम में हरा रंग
हरे रंग में आराम, राहत व अच्छी सेहत के गुण होते हैं। ऐसा कमरा उन लोगों के लिए सही माना जाता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है या जो वृद्ध हैं। अगर आप अपने बेडरूम को हरे रंग से पेंट नहीं करना चाहते हैं, तो आप हरे रंग के पौधे लगा सकते हैं।
विश्राम के लिए हरा चुनें वास्तु के अनुसार बेडरूम में पीला रंग
पीला रंग संतुष्टि, अच्छे दिमाग और खुशहाली का प्रतीक है। पीला रंग छोटे कमरे के लिए बिल्कुल सही है। आप अपनी पसंद के अनुसार फूलों वाले वॉलपेपर भी लगा सकते है?
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
डीप फ्राइड या जंक फूड कुछ लोग वजन घटाने के लिए अपने शरीर से खूब पसीना निकालते हैं और समझते हैं कि केवल यही करने से उनका वजन कम हो जाएगा, लेकिन इसके लिए अपने खाने को भी कंट्रोल में रखना जरूरी होता है। यदि आप जंक फूड और डीप फ्राइड फूड के आदती हैं, तो लजन घटाने वाले दिनों में इन चीजों से दूर रहें, जैसे- समोसे, भजिया, पकोड़े और फ्रेंच फ्राइज के साथ ही जंग फूड वाली चीजों से भी परहेज करें। बर्गर, पिज़्ज़ा और मैदा से बनी चीजों के सेवन से भी बचें। इन चीजों को अपने आहार में लेने के बजाय आप हेल्दी स्नैक्स को अपने विकल्प में शामिल कर सकते हैं।
रेडीमेड आहार को लेने से बचें आज के समय में मार्केट में कई अलग-अलग तरह के रेडीमेड फूड्स खूब बिकते हैं, जो लोगों को काफी आसान लगते हैं और पसंद भी आते हैं। जब भी लोगों को भूख महसूस होती है तो वह इन चीजों को इंस्टेंट तौर पर अपना आहार बना लेते हैं, लेकिन इन फूड्स को खाने से आपका वजन और अधिक बढ़ सकता है। इसलिए इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से बचें।
🫀 आरोग्य संजीवनी 🩸
थायराइड के प्रकार-
👉🏼 यह दो टाइप के होते हैं:
1- हाइपो थाइरॉएडिज्म
2- हाइपर थाइरॉएडिज्म
▪️ हाइपो थाइरॉएडिज्म का इलाज- हार्मोन्स की कमी के कारण यह समस्या होती है। इसके इलाज के लिए हारमोंस रिप्लेसमेंट थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है।
▪️ हाइपर थाइरॉएडिज्म का इलाज- हार्मोंस की अधिकता के कारण यह परिस्थिति पैदा होती है कुछ दवाइयां देकर हारमोंस को कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है इसका इलाज थायराइड सर्जरी के द्वारा भी किया जाता है।
फास्ट फूड कैफे इन अधिक मात्रा में चीनी आदि का सेवन करने से बच्चे यह उन परेशानियों को बढ़ा देती है जो थायराइड की वजह से पैदा होती हैं जैसे बेचैनी और बार-बार नींद खुलना।
🪔 गुरु भक्ति योग 🕯️
आचार्य श्री गोपी राम ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के जीवन में सरल बनाने के लिए कई सीख दी हैं। जिनकी मदद से व्यक्ति बड़े से बड़े परेशानी का हल निकालने में कामयाबा रहता है। आचार्य श्री गोपी राम ने अपनी नीतियों में बताया है कि किस तरह का व्यक्ति कार्यक्षेत्र में लोगों सभी का चहेते बनकर रह सकते हैं और अपनी मुश्किलों का हल करके कार्यक्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। हम कहते हैं मेहनत के साथ साथ आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति को विशेष तौर पर इन बातों का भी ख्याल रखना चाहिए।
सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति हम कहते हैं कि जो लोग कार्यस्थल पर सभी लोगों को साथ लेकर चलते हैं न कि उनसे ईर्ष्या भाव रखते हैं उन लोगों को हर कार्य में सफलता जरूर मिलती है। यदि आप सबको साथ लेकर चलते हैं सभी काम समय से पूरे होने के साथ साथ मुश्किल से मुश्किल काम सरल भी लगने लगते हैं। साथ ही ऐसा करने से टीम का हौसला भी बना रहता है। साथ ही ऐसे लोग कार्यस्थल पर सभी लोगों के चहेते होते हैं।
अपने साथी कर्मचारियों का पूरा सम्मान करें आचार्य श्री गोपी राम की नीति के अनुसार, कोई भी टारगेट बिना टीम स्पोर्ट के पूरा नहीं किया जा सकता है। बिना किसी के सहयोग के शायद ही आपको कामयाबी हासिल हो। किसी भी बड़े लक्ष्य को अगर आपको हासिल करना है तो टीम के सभी साथियों का साथ होने बेहद जरुरी है। साथ पाने के लिए उनका सम्मान करना बेहद जरूरी है। तभी आप अपने कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। हमारा सभी के सम्मान करने से ही उन्नति का रास्ता खुलेगा।
लोगों को प्रोत्साहित करें कि जब आपके उच्च पद और अधिकार मिल जाए तो उसका अहंकार न करें बल्कि, प्रतिभावान व्यक्ति को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। जिन लोगों में प्रतिभा होती है वह सम्मान पाने के पात्र होते हैं। यदि आप कार्य की जिम्मेदारी प्रतिमा के अनुसार, बाटेंगे तो काम जल्दी पूरे होंगे और ठीक तरीके से पूरे होंगे। साथ ही जो लोग प्रतिभावान व्यक्ति की प्रतिभा को दबाने की कोशिश करते हैं वह अपना ही भविष्य बिगाड़ते हैं।
●●●●●★᭄ॐ नमः श्री हरि नम: ★᭄●●●●●
⚜️ तृतीया तिथि केवल बुधवार की हो तो अशुभ मानी जाती है। अन्यथा इस तृतीया तिथि को सभी शुभ कार्यों में लिया जा सकता है। आज तृतीया तिथि को माता गौरी की पूजा करके व्यक्ति अपनी मनोवाँछित कामनाओं की पूर्ति कर सकता है। आज तृतीया तिथि में एक स्त्री माता गौरी की पूजा करके अचल सुहाग की कामना करे तो उसका पति सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। आज तृतीया तिथि को भगवान कुबेर जी की विशिष्ट पूजा करनी चाहिये। देवताओं के कोषाध्यक्ष की पूजा आज तृतीया तिथि को करके मनुष्य अतुलनीय धन प्राप्त कर सकता है।
तृतीया तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर होता है अर्थात उनकी बुद्धि भ्रमित होती है। इस तिथि का जातक आलसी और मेहनत से जी चुराने वाला होता है। ये दूसरे व्यक्ति से जल्दी घुलते मिलते नहीं हैं बल्कि लोगों के प्रति इनके मन में द्वेष की भावना भी रहती है। इनके जीवन में धन की कमी रहती है, इन्हें धन कमाने के लिए काफी मेहनत और परिश्रम करना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button