मध्य प्रदेश
आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र में लाडली बहना उत्सव मनाया गया
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में लाडली बहना उत्सव कार्यक्रम रखा गया । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहनों को संबल बनाने की महत्वपूर्ण योजना के उपलक्ष में लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाडली बहनों को सम्मानित किया गया । जिसमें ₹1000 से आश्वासन दिया गया है। 10 तारीख शाम को 1000 लाडली बहना के खाते में डाल दिए जाएंगे। 11 तारीख को खाते में राशि चेक भी कर सकते हो। आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र में देवरी नगर परिषद की तरफ से नाश्ता एवं ठंडा की व्यवस्था की गई है। देवरी नगर परिषद एवं मुख्यमंत्री के ओर से स्वीकृति पत्र दिए गए हैं। कार्यक्रम में देवरी नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, पार्षद लखनलाल कहार, महेंद्र रजनी मरकाम ग्राम की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।



