धार्मिक

ईद उल अजहा का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया, बारिश के कारण मस्जिदों में हुई नमाज

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पैगंबरे इस्लाम हजरत इब्राहीम और उनके बेटे हजरत इस्माइल की सुन्नत को जिंदा करने के लिए कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा अकीदत और कुर्बानी के जज्बे के साथ मनाया गया। बारिश होने की वजह से ईदगाह में नमाज अदा नहीं हो सकी चार मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
सुबह 7:15 बजे जामा मस्जिद में मुफ्ती असालत खां नदवी, मदीना मस्जिद बालाई टेकरी पर सुबह 7:30 बजे मौलाना नजर मो., सुबह 7:45 बजे मरकज मस्जिद में मौलाना जैद जुल्फी, और सुबह 8 बजे मक्का मस्जिद पठान वाली में मुफ्ती रुस्तम खां नदवी ने ईदुल अजहा की नमाज अदा काराई, और कुर्बानी की इस पर्व पर रोशनी डालते हुए लोगों से साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का आवाहन किया चारों ही मस्जिदों में मुल्क में भाईचारा विश्व में अमन और शांति, खुशहाली की दुआ कराई गई। और सभी ने एक दूसरे के गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी।
नमाज के बाद ऐसे लोग जिन पर कुर्बानी करना वाजिब है उन्होंने अपने-अपने घरों पर बकरा और पाड़े की कुर्बानी कर कुर्बानी के गोश्त के तीन हिस्से किए , एक हिस्सा गरीबों को, एक हिस्सा अपने रिश्तेदारों को भेजा और एक हिस्से के गोश्त के पकवान बनाकर रिश्तेदारों और चिर परिचितों की दावत की।
राजस्व एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग रहा, नगर पालिका परिषद द्वारा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया, लेकिन बिजली की आंख मिचोली ने लोगों को परेशान किया, बारिश हो जाने से मौसम में ठंडक जरूर रही लेकिन लोग उमस से परेशान रहे।
शाम करीब 4 बजे काजी मोहल्ले से मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा परंपरागत अखाड़ों का जुलूस नवागत अध्यक्ष शकील खान के नेतृत्व में निकाला गया इसमें हिलाली अखाड़े की विभिन्न शाखों के लड़कों ने लेझमों के विभिन्न कर्तव्य दिखाएं।
अखाड़ो का जुलुस काजी मोहल्ले से माला फाटक, किला, कबीट चौराहा, गांधी बाजार, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड होते हुए टेकरी स्थित चांद शाह बाबा की दरगाह पर पहुंचा जहां कुरआन ख्वानी, तबरूक वितरण के बाद जुलूस का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button