देश विदेशधार्मिकमध्य प्रदेशमनोरंजन

आदिपुरुष फिल्म हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात, हनुमानजी के अंगवस्त्र चमड़े के दिखाए गए

स्वामी चक्रपाणि बोले: रावण का लुक ऐसे दिखाया गया जैसे आतंकी खि‍लजी, चंगेज खान या औरंगजेब हो।
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
भोपाल । आदिपुरुष फिल्म हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात, हनुमानजी के अंगवस्त्र चमड़े के दिखाए गए, स्वामी चक्रपाणि बोले: रावण का लुक ऐसे दिखाया गया जैसे आतंकी खि‍लजी, चंगेज खान या औरंगजेब हो।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने सैफ के रावण वाले लुक के बारे में कहा,भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त लंकापति रावण के रोल में सैफ को ऐसे दिखाया गया है, जैसे आतंकी खि‍लजी, चंगेज खान या औरंगजेब हो।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष के डायरेक्टर को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा.. मूवी के टीजर में कई आपत्तिजनक सीन्स दिखे हैं। जिनसे बहुसंख्यक समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। साउथ सुपर स्टार प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर अपकमिंग मूवी ‘आदिपुरुष’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। हाल ही में रिलीज हुआ इस फिल्म का टीजर ऑडियंस को ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। फिल्म में पात्रों की प्रस्तुति की भी खासी आलोचना हो रही। फिल्म को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीजर में दिखे कई सीन्स पर आपत्ति जताई है, साथ ही इसे लेकर मूवी के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को लेटर भी लिखा है।
गृहमंत्री ने कहा कि फिल्म के टीजर में हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात और धार्मिक भावना को आहत करने वाले कई आपत्तिजनक सीन है। जिसे लेकर फिल्म के निर्माता-निर्देशक ओम राउत को लेटर लिखा है।
उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर आपत्तिजनक सीन नहीं हटाए जाते हैं तो कानूनी पक्ष पर विचार किया जाएगा। चिट्ठी में उन्होंने निर्माता-निर्देशक को चेतावनी देते हुए लिखा कि भविष्य में इस तरह की गलती ना हो, इसका भी ध्यान रखें।आदिपुरुष’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें एक्टर प्रभास भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान को रावण की भूमिका में दिखाया गया है। फिल्म में कैरेक्टर्स के लुक पर विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश में भी इसे लेकर आपत्ति सामने आई है। गृहमंत्री ने फिल्म के कई सीन को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि इसमें हनुमानजी के अंगवस्त्र चमड़े के दिखाए गए हैं, जो गलत है। यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य हैं। इसके अलावा टीजर में श्रीराम बने प्रभास के चप्पल पहनने, सीताजी बनी कृति के पर्पल रंग की साड़ी पहनने व जूलरी और मेकअप में दिखने के साथ ही रावण बने सैफ अली खान का लुक किसी मुगल शासक की तरह दिखने पर भी आपत्ति जताई जा रही है।
ओम राउत के डायरेक्शन में बनी आदिपुरुष अगले साल 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।
ओम राउत की बात करें तो उन्होंने तानाजी और सिटी ऑफ गोल्ड, जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर ओम राउत के अलावा टी-सीरीज भी है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के साथ ही फूहड़ चित्रण की वजह से फिल्म के बायकॉट की मांग भी उठने लगी है।

Related Articles

Back to top button