क्राइम

युवक की हत्या कर कुएं में फेंकने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
बैतूल l पूजा पाठ करने जाने का बोलकर घर से निकले युवक का शव 15 दिन बाद एक कुएं से क्षत विक्षिप्त हालत में बरामद हुआ था l शव के पोस्टमार्टम में पता चला कि युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया था, आमला पुलिस ने युवक के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है l
घटना 29 अगस्त की रात की है बोडखी आमला की है। 31 अगस्त को सूचनाकर्ता गेंदलाल पवार निवासी खापा खतेड़ा ने आमला थाने में शिकायत दर्ज कराई की उसका बेटा अंकित उर्फ कृष्णा पवार 29 अगस्त की रात से घर नही लौटा है l वह बोड़खी वार्ड नंबर 17 में विनोद कुमार पंडोले के घर पूजा पाठ में गया था उसके बाद से घर नही आया l शिकायत दर्ज होने के बाद आमला पुलिस ने गुमशुदी कायम दर्ज के जांच में लिया था l
पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए गए किंतु अंकित का कोई सुराग नही लगा था 16 अगस्त को पुलिस को आमला से बोड़खी पंहुच मार्ग पर एयरफोर्स की बाउंड्री वॉल के किनारे वार्ड न. 18 बोड़खी में पप्पू जायसवाल के खेत स्थित पुराने कुँआ मे एक व्यस्क व्यक्ति का शव पानी मे तैरता हुआ मिला । उक्त शव करीबन 15 दिन पुराना होकर काफी क्षत विक्षत स्थिति में था किन्तु शव के साथ एक काले रंग का बैग भी मिला था । गुमशुदा अंकित उर्फ कृष्णा पवार के परिजनों को मौके पर बुलाया गया एवं शव और बैग को कुँआ से बाहर निकालकर बारीकी से जाँच की गई । परिजनों द्वारा मृतक के पहने हुए कपड़े, बैग मे रखे कपड़े एवं दस्तावेज के आधार पर उक्त शव को अंकित उर्फ कृष्णा पवार के रूप मे शिनाख्त किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद द्वारा घटना की बारीकी से जांच के आदेश दिए गए थे एडिशनल एसपी के मार्गदर्शन में एसडीओपी नम्रता सिंधिया के निर्देशन में टीम गठित की गई और मर्ग जाँच से संबंधित प्रत्येक पहलुओं की तस्दीक मे लगाया गया ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमला से प्राप्त शव पीएम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा शव के सिर की हड्डी मे फ्रेक्चर होना बताया गया । जाँच के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह तथ्य सामने आया कि मृतक अंकित उर्फ कृष्णा पवार घटना दिनाँक 29 अगस्त22 को रात्रि 8 बजे करीब विनोद पण्डोले के घर मे पुजा पाठ कराने के उपरांत शराब पीने के लिये बोड़खी में आरती बागड़ी के घर पर गया था जहाँ उसने शराब पी व अंतिम बार खाना खाते हुये देखा गया है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके कुछ देर बाद आरती बागड़ी के घर से झगड़ा होने की आवाज भी चश्मदीदों के द्वारा सुने जाने की पुष्टि हुई । तकनीकि आधार पर ठीक उसी समय मृतक अंकित उर्फ कृष्णा पवार का मोबाइल भी बंद हो गया था । सब पर्याप्त आधार होने से संदेही आरती बागड़ी का भाई अजय बागड़ी को अभिरक्षा मे लेकर बारिकी से पूछताछ की गई, जो शुरूआत मे कभी कुछ कभी कुछ बताता रहा किन्तु जब गवाहों के समक्ष हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार कर अपनी बहन आरती बागड़ी, दोस्त गोल्डी उर्फ हितेश गुबरैले तथा पुन्ना उर्फ पवन पन्द्राम के साथ मिलकर घटना समय को मृतक अंकित उर्फ कृष्णा पवार के शराब पीने आने पर उसका एण्ड्राएड मोबाइल तथा पाँच हजार रूपये छीन लेने पर विरोध करने के कारण लात घूँसे एवं लोहे की पाइप से सिर में मारकर हत्या करना तथा शव को छुपाने की नियत से रात्री में वार्ड नम्बर 18 बोड़खी स्थित सुनसान कुँआ मे ले जाकर फेंकना बताया । संदेही अजय बागड़ी के कब्जे से मृतक का पर्स, आधार कार्ड, वोटर आईडी व पे कार्ड भी सूचना मुताबिक जप्त करने में पुलिस को सफलता मिली । मर्ग जाँच पर मृतक अंकित उर्फ कृष्णा पवार की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से शव कुँआ में फेंका जाना प्रमाणित पाया जाने से आरोपीगण के विरूद्ध अप.क्र. 704/22 धारा 302, 201, 397 भादवि के तहत कायम किया गया । बाद आरोपीगण अजय बागड़ी तथा पुन्ना उर्फ पवन पन्द्राम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । न्यायालय द्वारा जेल वारण्ट जारी करने पर उपजेल मुलताई दाखिल किया गया है । दिनांक 29 अगस्त 22 को आरोपिया आरती बागड़ी एवं गोल्डी उर्फ हितेश गुबरेले द्वारा एक अन्य व्यक्ति विनय खातरकर को भी झगड़ा मारपीट कर सिर में गंभीर चोंट पहुँचाने के कारण अन्य आपराधिक प्रकरण मे दिनाँक 28 सितम्बर 22 से न्यायिक अभिरक्षा मे जेल मे है । जिन्हे प्रोडक्शन वारण्ट पर तलब किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।
इस उल्लेखनीय कार्यवाही मे एसडीओपी मुलताई नम्रता सोधिया के निर्देशन में निरी. संतोष पन्द्रे थाना प्रभारी आमला , उनि. पुरूषोत्तम गौर, सउनि. पंचम सिंह उइके, प्रआर. मनोज डेहरिया, प्रआर. बसंत उइके, प्रआर. अनंतराम, प्रआर. सुखराम धुर्वे, आर. विवेक, आर. विनय प्रताप, आर. राजेन्द्र धाड़से (सायबर सेल) , आर. दिपेन्द्र सिंह (सायबर सेल), आर. बबलु धुर्वे, आर. नागेन्द्रसिंह, सैनिक शोभाराम पुण्डे, सैनिक जोगेन्द्र सिंह, सैनिक हरी अतुलकर की भूमिका रही है ।

Related Articles

Back to top button