धार्मिक
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूम उठे श्रृद्धालु

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौड़ी के प्रसिद्ध बाला जी हनुमान मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है । कथावाचक पारसमणि महाराज आयोध्या वाले के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । कथा व्यास शास्त्री जी ने श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गूँज से पूरा परिसर श्रीकृष्ण मय हो गया। आकर्षक झांकी के साथ धूमधाम से भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया।
इस अवसर पर प्रमुख यजमान सरस्वती राय नेगई, आनंद राय, शरद राय, सतेन्द्र राय, बालमुकुंद चौबे, राजनारायण राय, राहुल राय, विकास राय, रामनाथ राय सहित बडी संख्या में श्रृद्धालुओं की उपस्थिती रही।


