मध्य प्रदेश

मौसी के घर से अपने धाम लौटे भगवान जगन्नाथ, सैकडों भक्तों की भीड़ ने रथ के साथ प्रभु के किये दर्शन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा नगर के उप नगर खितौला में शनिवार को सैकड़ों भक्तों की उपस्थित में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचकर लाये प्रभु धाम खितौला नगर बना जगन्नाथ पुरी ।
सिहोरा खितौला में भगवान जगन्नाथ के मौसी के घर से अपने घर लौटने के आयोजन को भव्यता प्रदान करते हुए खितौला नगर वासियों ने ऐसा धार्मिक माहौल निर्मित किया कि आज संपूर्ण खितौला सिहोरा जगन्नाथ धाम जैसा नजारा देखने को मिला । वही सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने नृसिंह मंदिर से बारीबहु स्टेडियम खितौला तक भगवान जगन्नाथ के रथ को अपने हाथों से खींच कर धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया।
धार्मिक परंपरा निभाते सिहोरा खितौला वासी- पद्म पुराण के अनुसार भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने अपने भाई जगन्नाथ से संपूर्ण नगर के भ्रमण की इच्छा व्यक्त की। बहन की इच्छा को पूरा करने के लिए भगवान जगन्नाथ ने भाई बलभद्र के साथ रथ में बैठकर बहन को पूरा नगर घुमाया। इस दौरान भगवान अपनी मौसी के यहां भी रुके। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए भक्त प्रतिवर्ष भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को सिहोरा खितौला में निकालते हैं। पहले सिहोरा के जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा की प्रतिमा को सुंदर रथ में विराजमान कर खितौला तक लाया जाता है ।यहां राधा कृष्ण मंदिर को मौसी के घर का स्वरूप देते हुए भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना यहां हफ्तों तक की जाती है ।और इसके बाद पुनः भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते हुए उन्हें मौसी के घर से सिहोरा पहुंचाने की परंपरा प्रतिवर्ष सिहोरा खितौला वासियों द्वारा की जाती है।धार्मिक महत्व से जुड़े इस आयोजन से सम्पूर्ण नगर में भक्तिमय वातावरण हर बार की तरह बन जाता है।

Related Articles

Back to top button