क्राइम

नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस मौके पर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी । एमपी के कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनघाट कटनी नदी में पानी के अंदर शुक्रवार की सुबह लगभग 35 वर्षीय एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पानी के अंदर लाश को देखकर पहले तो क्षेत्र में यह चर्चा हो रही थी कि जैसे उसे मार कर हाथ पैर बांधने के बाद पानी में फेंका गया हो, लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शरीर को पानी से बाहर निकाला तो सारी स्थिति स्पष्ट हो गई। पानी से निकाली गई युवक की लाश ना तो पत्थर से बंधी थी और ना ही उसके हाथ पांव बंधे थे। शव को तुरंत शासकीय जिला अस्पताल पोस्टमार्टम गृह भिजवाया गया और वहां पर परीक्षण के दौरान मृतक के जेब से आलू भुजिया नमकीन का एक पैकेट भी मिला है।
घटना के संबंध में स्थानीय प्रत्यक्ष दर्शियों एवं पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे मृतक ने विगत रात्रि कटनी नदी घाट पर ही बैठकर शराब का सेवन किया हो और अत्यधिक नशे के कारण वह पानी में गिर गया हो जिसके बाद वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर शव परीक्षण कराते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button