मध्य प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने लगाये जा रहे शिविर, ग्रामीणों के लिये मिला अवसर

रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जिला अधिकारी के निर्देशन में सिहोरा तहसील क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड अत्याधिक लंबित होने को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा के आदेश पत्र क्रमांक 1642/2022 नवंबर को जारी आदेश में 17 नवंबर 2022 गुरूवार को आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सम्पादित किया जायेगा । इस दौरान ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया हैं ।
इन पंचायतों में लगेगा आयुष्मान शिविर – ग्राम पंचायत गांधीग्राम, मझगवां, गोसलपुर, कुम्ही सतधारा, अगरिया, पौड़ीकला, रमखिरिया, मोहसाम, जुझारी, भण्डरा, देवरी, लमतरा, सैलवारा, देवनगर, हरगढ़ घुटना, टिकरिया पुरानी, बुढ़रा में आयोजित होना हैं । जिन भी ग्राम वासियों के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया हैं वह इस शिविर के माध्याम से लाभ ले सकते हैं ।
इन शिविरो के आयोजन को लेकर तहसीलदार सूचना कर समस्त कोटवारों के माध्यम से मुनादी कार्य कराने एवं हल्का पटवारी को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जागरूक करने निर्देशित किया गया। वही ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सिहोरा की ओर से सूचना कर लेख हैं कि उपरोक्त अनुसार सीएचओ की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित, महिला बाल विकास अधिकारी सिहोरा की ओर सूचना हैं कि उपरोक्ततानुसार आँगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ के माध्यम से लोगों को सूचना देकर अधिक मात्रा में आयुष्मान कार्ड बनवाये ।

Related Articles

Back to top button