मध्य प्रदेशहेल्थ
स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा विधायक ने औबेदुल्लागंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

रिपोर्टर : मधुर राय
औबेदुल्लागंज । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 अंतर्गत शुक्रवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल एवं भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा द्वारा औबेदुल्लागंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विभिन्न वार्डो में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से उपचार के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल तथा विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कम वजन वाले बच्चों को पोषण आहार किट भी वितरित की। इस दौरान रायसेन कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा भी साथ रहे। सीएचएचओ तथा बीएमओ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया ।



