आसामजिक तत्वों ने प्राचीन मढ़ा की दुर्लभ मूर्तियों को किया खंडित आक्रोश, थाने मे दर्ज करवाई रिपोर्ट

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा, दमोह । तेंदूखेड़ा मुख्यालय से 3 किमी की दूरी पर ग्राम नरगवा के सिद्ध हनुमान मढ़ा मे रखी प्राचीन दुर्लभ मूर्तियों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खंडित करने का मामला सामने आया है जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई है ।
प्राचीन मढ़ा की मूर्तियां खंडित करने की घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है जिसकी रिपोर्ट तेजीसिंह लोधी के द्वारा थाना तेंदूखेड़ा मे जाकर दर्ज करवाई। नरगुंवा निवासी तेजी सिंह ने बताया श्री सिद्ध हनुमान मठ समीति का सदस्य हूँ। 19 अप्रैल की शाम रोज की तरह मैं पूजा करने गया था मढ़ा में मूर्ति एवं परसिर में रखी अन्य मूर्तियां सुरक्षित थी में पूजा करके रात करीब 9 बजे में घर वापिस आ गया था। जब मै दिनाक 20 अप्रैल की सुबह 7 बजे पूजा करने मढ़ा गया तो मैने परिसर में रखी प्राचीन तीन मूर्तियों पर नजर पड़ी तो मूर्तियां खडित थी जिसकी जानकारी मैने गांव वालो को बताई। गाब के कमलेश लोधी, राजकुमार लोधी, बीरेन्द्र सीग लोधी, बकील लोधी एवं मिलनसींग लोधी द्वारा बताया गया कि मढ़ा खेरमाई मठ, रोड के पास पाकल खेर माई मठ, जंगल वाली खेरमाई मढ़ा की मूर्तिया के साथ दिनाक 19 अप्रैल और 20 अप्रैल के मध्य अज्ञात व्यक्तियो द्वारा छेडछाड करते हुए प्राचीन तीन मूर्तियों को खडित कर दिया गया है एवं मढा खेरमाई मठ की एक मूर्ति को, रोड के पास पाकल खेरमाई मठ की दो मूर्तियों एवं जंगल वाली खेरमाई मठ की मूर्ति को आसन से हटा दिया है एवं ग्राम नरगुवा के श्मशान घाट में भी चबूतरे पर गड्डा खोदे गए है जिससे प्रतीत होता है गड़े धन के चक्कर में प्राचीन मूर्तियों से छेड़छाड़ करते हुए गड्डे खोदे गया है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के लोगों खिलाफ धारा 295 के तहत मामले किया और आरोपियों की तलाश की जा रही है।



