मध्य प्रदेश

पुनीत दुबे की संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

सिलवानी । गुरुवार को उदयपुरा के त्रिभुवन दुबे के पुत्र पुनीत दुबे की इंदौर में एक होस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज ने तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार सुधीर शुक्ला को सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि कुछ दिन पूर्व उदयपुरा निवासी किसान नेता त्रिभुवन दुबे के सुपुत्र पुनीत दुबे की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की ब्राह्मण समाज द्वारा उच्च स्तरीय जाँच की माँग की गई।
इस अवसर पर ब्राह्मण परिषद के ब्लाक अध्यक्ष लोकेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, अशोक शुक्ला, नीलू शुक्ला, संजय तिवारी, राघवेंद्र रावत, सुशील शुक्ला, आनंद सहारिया, मदन मोहन शर्मा, महेंद्र तिवारी, अखलेश, तरुण शर्मा, शुभम, उमेश, अनुज, अमन, आयुष, रोहित, देवू, सोनू, सुनील, तन्मय, आदित्य, अरविंद मिश्रा, गजेंद्र, भास्कर सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज बंधु उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button