शादी का झांसा देकर किया महिला का शारीरिक शोषण साथ ही हड़पे लाखों रुपये
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
जबलपुर । ये मामला है जबलपुर का जहां एक महिला ने बताया कि मेरे पति की मृत्यु 2 मई 2021 को हो गई थी, उसी समय मेरे घर में मनोज पटेल का आना जाना चालू हो गया था, मनोज पटेल ने मुझे बोला तुम चिन्ता मत करो में तुम्हारे साथ हूँ और अब से मैं तुम्हे और तुम्हारे बच्चों का ध्यान रखूँगा और तुम से शादी भी करूँगा 18 माह से मेरे साथ शारीरिक शोषण कर रहा था मैंने उसे कई बार शादी के लिए बोला तो वो हर बात टाल देता था इसके बाद मनोज पटेल ने एक दिन किसी अवधेश पटेल के बारे में बताया, कि ये सर है इनके पास अगर पैसा लगाओ तो डबल कर के देंगे, मेरे पति खमरिया फैक्ट्री में थे मुझे उनका पैसा मिला था मुझे मेरे पति के मरने के बाद 20 लाख रूपए मिले थे मनोज पटेल को मालुम था मेरे पास पैसा है मै मनोज पटेल की बातों में आ गई, मनोज ने मेरे पैसो में से अवधेश के खाते में 11,96,000 डाल दिए फिर मैंने मनोज के खाते में 2 लाख अपने खाते से डाल दिए फिर उसके बाद मैंने 5,28,000 मेरी बेटी के खाते से मनोज के खाते में डाले, इसके बाद मैंने मनोज को बोला अब तो मेने पैसा भी लगा दिया है अब कब शादी करोगे तो बोला तुमको तो पता है में पहले से शादी शुदा हू मैने जब उससे बोला कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया तो वह बोला कि जो चल रहा है उसे चलने दो और जब मैने पैसे वापस मांगे तो वह
बोला अवधेश सर को कॉल कर लो मैंने अवधेश सर को कॉल किया तो उन्होंने मुझे 2.52,000 रूपए दे दिये, इसके बाद मनोज ने मुझसे कहा कि अब तू किसी से कोई बात नहीं करेगी जो करना होगा वो मैं करूँगा, फिर 11 अप्रैल को घर आये और बोला आज के बाद से तेरा मेरा कोई रिश्ता नहीं है तेरा पैसा भी हम खा गए जो करना है कर लो में 8 माह से उसे कॉल कर रही हूँ की मुझसे शादी कर और मेरे पैसे दे दो मेरे दो छोटे बच्चे है मैं विधवा हूँ कहाँ जाऊंगी अब वह मुझसे बोल रहा है जो करना है कर तू अगर थाने गई तो तेरे बच्चों को जान से मार दूंगा | महिला ने गुहार लगाई परिवार को न्याय दिलाये।



