क्राइम

इनोवा कार ने अल्टो कार को पीछे से मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल

भोपाल विदिशा हाईवे कचनारिया जोड़ की घटना
रिपोर्टर : नसीम अली
सलामतपुर । सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल विदिशा हाईवे कचनारिया जोड़ पर सलामतपुर से कचनारिया गांव जा रही अल्टो कार क्रमांक MP04 CC 0533 को पीछे से आ रही छतरपुर से भोपाल जा रही तेज रफ्तार इनोवा कार क्रमांक MP16 C 7377 ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें कार में बैठे सेवासनी निवासी 5 लोगों में से 3 लोगों श्याम विश्वकर्मा, करण विश्वकर्मा, शिवनारायण विश्वकर्मा को चोटें आई हैं वही अल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई है तो इनोवा कार भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई हादसे की सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची फरियादी मनोज विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर सलामतपुर थाने में इनोवा कार चालक के विरुद्ध भादवि की धारा 279, 337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। सलामतपुर पुलिस से सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार इनोवा कार छतरपुर के गढ़ा की है जो छतरपुर से भोपाल जा रही थी भोपाल विदिशा हाईवे पर कचनारिया जोड़ के पास रायसेन की अल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें 3 लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button