मध्य प्रदेश

दो तेंदुओं की आपस में हुई लड़ाई, एक की मौत हुई

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
रायसेन । जिले के जंगल में जानवर और शिकारी दोनों धूम मचा रहे हैं। जिनके चलते तेंदुआ की मौत हो गई, ग्राम माना के पास बिनेका के एक खेत में दो तेंदुओं की आपस में हुई लड़ाई में एक की मौत हो गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी एसएस राजपूत ने बताया कि जंगल में एक बड़े तेंदुआ और लगभग दो वर्षीय छोटे तेंदुआ की लड़ाई हुई, जिसमें वयस्क तेंदुआ ने छोटे तेंदुआ पर हमला किया, जिससे बचने के लिए वह खेत में लगे एक आम के पेड़ पर लगभग 40 फीट ऊंची डाल पर चढ़ गया, लेकिन उसके वजन से डाल टूट गई और वह नीचे गिर गया। वहीं घात लगाए बैठे तेंदुआ ने उसकी गर्दन मुंह में पकड़कर झटका दिया और घायल कर भाग गया। यह सारा नजारा दूर खेत में काम रहे किसानों ने देखा और घटना की सूचना वन अमले को दी। जब तक वन अमला मौके पर पहुंचता तब तक घायल तेंदुआ की मौत हो चुकी थी। अमले ने मृत तेंदुआ का पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।

Related Articles

Back to top button