मध्य प्रदेश
उमरा यात्रा पर जाने वाले पत्रकार सईद नादा का पत्रकार संघ ने स्वागत किया
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के वरिष्ठ पत्रकार सईद नादा एडवोकेट पवित्र उमरा यात्रा जो हज के माह से अन्य माह में की जाती है। जिसे छोटा हज भी कहते हैं उस पर रवाना होने से पूर्व पत्रकार संघ द्वारा
फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
सईद नादा पवित्र उमरा यात्रा के लिए भोपाल से रेल मार्ग के जरिए मुंबई पहुंचेंगे वहां से वह हवाई जहाज से रवाना होंगे।
पत्रिका कार्यालय पर पत्रकार हरि साहू, बिट्टू यादव, शरद शर्मा,शानू रैकवार, गोलू कुरड़िया, राशिद खान, तत्तू भाई, अनीस मंसूरी, शब्बीर अहमद, युवा समन्वयक सुभाष रैकवार, हनीफ मंसूरी, अब्बास अली, शफीक खान सहित अनेको लोग स्वागत समारोह में शामिल थे।



