मध्य प्रदेश

विश्व योग दिवस पर स्कूलों में हुआ योगा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व योग दिवस पर सुबह शासकीय स्कूलों में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, सरपंच पंचों संतोष कुमार, प्रशांत राय, डॉक्टर मनमोहन राय, रजनीकांत राय, प्राचार्य विशाल वरकडे के उपस्थिति में योग कार्यक्रम हुआ।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने अपने संबोधन में बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने देश के युवाओं को नशा से दूर रहकर योग करते हुए अपने शरीर को स्वास्थ्य रखना है । डॉक्टर मनमोहन राय ने अपने संबोधन में बताया हम सभी रोज सुबह आधा घंटा योग कर अनेक बीमारियो से बच सकते है।
योग करने से शरीर में फुर्तीला और तंदुरुस्त रहता है। सरपंच पंचों बर्मन ने कहा हम सभी अपनी लंबी आयु और निरोगी काया के लिए रोज योग करते रहना चाहिए ।
इस अवसर पर पूर्व मंडल सुशील साहू, जीवनलाल बागरी, प्रह्लाद राय, जनशिक्षक संतोष बर्मन, प्रदीप बर्मन, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, अशोक हल्दकार, रोजगार सहायक अमरीश राय, पप्पू सेन, नारायण रजक सहित छात्र छात्राओं की मौजूदगी रही है।

Related Articles

Back to top button