मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार 3.30 बजे

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी

भोपाल । प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को होगा।
सूत्रों की मानें तो सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। करीब 30 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिनों तक दिल्ली में रहकर बीजेपी के कई नेताओं से मुलाकात की। जिसके बाद मंत्रिमंडल के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। मंत्रिमंडल के संभावित नामों में सांसद से विधायक बने नेताओं को मौका मिल सकता है। इनके अलावा प्रमुख रूप से कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न तोमर, गायत्री पवार, संजय पाठक, हेमंत खंडेलवाल, इंदर सिंह परमार, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, निर्मला भूरिया, रीति पाठक, नागर सिंह चौहान, शैलेंद्र जैन और नारायण सिंह कुशवाह सहित कुछ नए चेहरों पर विचार किया गया है।

Related Articles

Back to top button