देश विदेशमध्य प्रदेश

अभाविप ने जिले भर में फूके पाकिस्तान व आतंकवाद के पुतले

सिलवानी । अभाविप ने रायसेन जिले के नगर इकाईयों में पाकिस्तान एवं आतंकवाद के पुतले फूके गए एवं जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
जिला संयोजक शुभम सेन ने बताया जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं संतापजनक है। हम घटना में दिवंगत हुए सभी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है। सभी राजनीतिक दल व संस्थाओं को सारे मतभेदों से ऊपर उठकर इसकी भर्त्सना करनी चाहिए। सरकार सभी पीड़ितों व उनके परिवारों की सहायता की आवश्यक व्यवस्था करे तथा सरकार इस हमले के लिए ज़िम्मेदार लोगों को दंडित करने हेतु शीघ्र उचित कदम उठाए। नगर ईकाई – रायसेन, बरेली, सिलवानी, बम्होरी, उदयपुरा, बाड़ी इकाईयों में पुतले फूके गए।

Related Articles

Back to top button