मध्य प्रदेश

चिरनिद्रा मे लीन 103 वर्षीय श्रीमति रामरानी चौरसिया

करन्जुआ पुल मुक्तिधाम मे हुआ अंतिम संस्कार, लोगो ने दी भावभीनी श्रद्धांजली
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नगर के प्रतिष्ठित नागरिक सामाजिक कार्यकर्त्ता कमलेश चौरसिया खैरीवालो की माता जी एवं रमन अमन चौरसिया की दादी पूर्व आरआई स्वर्गीय श्री बैनीप्रसाद जी चौरसिया की धर्मपत्नी श्रीमति रामरानी चौरसिया का 103 वर्ष की दीर्घायु मे शनिवार 23 नवम्वर की सुबह करीब चार बजे दुखद निधन हो गया उनके अवसान की खबर जैसे ही लोगो को लगी नगर मे शोक की लहर छा गई अपरान्ह अंतिम यात्रा में बडी संख्या मे लोगो ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय श्रीमति रामरानी चौरसिया अपने पीछे पांच यशस्वी पुत्रो दो पुत्रियो तथा नाती पोतो प्रपोतो प्रपोतियो का भरापूरा परिवार छोड गई है।

Related Articles

Back to top button