एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने बच्चों को सामाजिक व्यवस्था में बदलाव लाने किया प्रेरित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जिला सतना समरिटन अस्पताल एवं अंतराष्ट्रीय साइटसेवर के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांग बच्चों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला सत्र न्यायालय के पास स्थित रसिक होटल में कार्यशाला आयोजित हुई l सतना जिला अस्पताल के संस्थापक अजो जार्ज समरिटन अस्पताल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली से डॉ अंजलि अग्रवाल नीति आयोग सदस्य, डॉ यशवंत वर्मा,महावीर दिव्यांग संस्था के संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी केसी जैन, समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी, स्टेट प्रोगाम लीड जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी मोहित पहलवान, सोशल सिक्योरिटी फैसिलिटी मनोज, साइटसेवर जयश्री कुमार, परियोजना अधिकारी साइटसेवर मीनाक्षी पटेल, सहित मचांसीन अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया l कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत समरिटन साइटसेवर पदाधिकारियों ने सुगंधित पुष्प पौधा, गमले प्रदान कर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ अंजलि अग्रवाल ने एक अभिगम्यता की विशेषज्ञ है उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिव्यांगजन को समाज की व्यवस्था में बहुत ही संवेदनशील होने की आवश्यकता है और सभी स्थानों को सुगम बनाने की जरूरत है l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता के सी जैन ने उपस्थित सभी दिव्यांग बच्चों को उत्साहित करते हुए उन्हें अपनी संस्था महावीर दिव्यांग द्वारा बच्चों को निशुल्क टाय साइकिल, नेत्रहीन बच्चों के आपरेशन एवं पोलियो ग्रस्त बच्चों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया l इस दौरान समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा अपने ओजस्वी गीतों के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे यह बच्चे बिल्कुल भी दिव्यांग नहीं है वह सक्षम है समर्थ है*वह सब कुछ कर सकते हैं और सामाजिक व्यवस्था में बदलाव लाने हेतु दिव्यांग बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षित रखने हेतु शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कानूनी बारीकियों से अवगत कराया l कार्यक्रम का संचालन समरिटन साइटसेवर जिला अस्पताल प्रबंधक श्यामलाल सोनी द्वारा किया गया। दिव्यांग बच्चों की एक दिवसीय कार्यशाला में विशेष सराहनीय सहयोग पहलवान जिला परियोजना समन्वयक, मनोज कहार सोशल सिक्योरिटी फैसिलिटी एवं प्रदीप मिश्रा आजीविका फैसिलेटर साईट सेवस सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक दिवसीय दिव्यांग कार्यशाला सम्पन्न हुई ।



