मध्य प्रदेश

एसपी ने महिला थाना प्रभारी सहित दो एएसआई को किया स्पेंड, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य को भी हटाया

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
शहडोल । शहड़ोल जिले के पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहड़ोल एसपी ने जिले के महिला थाना प्रभारी सहित दो एएसआई को निलंबित कर दिया है। वही एक ग्राम रक्षा समिति के सदस्य को भी हटा दिया है। दरअसल कार्य मे गभीर लापरवाही बरतने पर शहड़ोल एसपी ने कुमार प्रतीक ने महिला थाने में पदस्थ रमा आर्मो सहित विवेचक एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। वही एक अन्य मामले में ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई द्वारा मारपीट के मामले में शिकायत करने आए फरियादी से पैसों की मांग कर पैसों के लेनदेन के मामले में वीडियो वायरल होने के साथ साथ मामले की शिकायत पर से एएसआई को भी निलबिंत कर दिया है। इसके साथ ही ग्राम रक्षा समिति के सादस्य को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
शहड़ोल एसपी कुमार प्रतीक ने जिले के महिला थाने में पदस्थ महिला थाना प्रभारी रमा आर्मो सहित एक विवेचक एएसआई सेन को भी एक मामले में बड़ी चूक करते हुए कार्य मे गभीर लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया है। दरअसल अप्रैल माह में एक शिकायत के मामले में विवेचना की गई थी, जिसमे भारी लापरवाही शिकायत के बाद पाई गई थी, जिस पर एसपी ने महिला थाने में पदस्थ महिला टीआई सहित विवेचक को निलंबित किया है। वही दूसरे एक अन्य मामले में ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई श्याम मूर्ति मिश्रा द्वारा मारपीट मामले में फरियादी मोलाई सिह गोंड़ से कार्यवाही करने के नाम पर 2 हजार रुपयों की थी, जिसका फरियादी मोलाई ने 2 हजार रुपए पैसा के लेनदेन का एक वीडियो मोबाइल में कैद करा लिया था, जिसके बाद पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने के बाद जिसका मामला संज्ञान में आने के बाद शहड़ोल एसपी ने एएसआई श्याममूर्ति मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसी मामले में फरियादी से ब्यौहारी अस्पताल में एमएलसी कराने के नाम पर फरियादी मोलाई से ब्यौहारी थाने में अपनी सेवाएं दे रहे ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राज मणि द्विवेदी द्वारा 5 सौ रुपयों की मांग की थी, जिसे भी पैसा देकर उसका भी फरियादी ने वीडियो बनवा लिया था, जिसका भी वीडियो वायरल होने स्व साथ साथ उक्त दोनों मामले की फरियादी ने पुलिस अधिकरियो से शिकायत की थी, उक्त दोनों मामलों को भी संज्ञान में लेते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया वही ग्राम रक्षा समिति के सदस्य को बाहर का रास्ता दिखा दिया , पुलिस की इन हरकतों से कही न कही पुलिस की छवि धूमिल हो रही है।
वही इस पूरे मामले में एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि दो अन्य मामलों में पुलिसकंर्मियो द्वारा लापरवाही बरती गई थी जिस पर उन्हें निलंबित किया गया है।

Related Articles

Back to top button